Nation Ram Navami Date 2021 आज है राम नवमी, जानें...

Ram Navami Date 2021 आज है राम नवमी, जानें तिथि, राम जन्मोत्सव मुहूर्त एवं महत्व

-

Ram Navami Date 2021

Ram Navami Date 2021 पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मर्यादा पुरुर्षोत्तम भगवान राम का जन्म त्रेतायुग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अयोध्या में हुआ था। भगवान श्रीराम के जन्मदिवस को राम नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष राम नवमी 21 अप्रैल दिन बुधवार को है। 21 अप्रैल को अयोध्या समेत सभी श्रीराम मंदिरों में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जागरण अध्यात्म में आज हम आपको राम नवमी की तिथि, राम जन्मोत्सव मुहूर्त और राम नवमी के महत्व के बारे में बता रहे हैं।

राम नवमी तिथि 2021

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का प्रारंभ 20 अप्रैल दिन मंगलवार को देर रात 12 बजकर 43 मिनट से  है। इसका समापन 21 अप्रैल दिन बुधवार को देर रात 12 बजकर 35 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में राम नवमी का पर्व या भगवान राम को जन्मोत्सव 21 अप्रैल को मनाया जाएगा।

Also Read: दिल्ली सरकार प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए एक आपातकालीन बैठक करती है

राम नवमी 2021 मुहुर्त 

भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल नवमी को दोपहर के समय में हुआ था। ऐसे में भगवान राम का जन्मोत्सव दोपहर में ही मनाया जाएगा। इस वर्ष राम नवमी जन्मोत्सव का मुहूर्त 2 घंटे 35 मिनट का प्राप्त हो रहा है। यह 21 अप्रैल को दिन में 11 बजकर 02 मिनट से दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक है।

यदि आप अपने घर पर भगवान राम के जन्मोत्सव का आयोजन कर रहे हैं तो आपको राम नवमी के मुहूर्त का ध्यान रखना होगा।

राम नवमी का महत्व

राम नवमी के दिन लोग स्नान आदि से निवृत होकर व्रत का संकल्प करते हैं। उसके बाद सूर्योदय से लेकर अगले दिन के सूर्योदय तक व्रत रखते हैं। राम नवमी के दिन भगवान श्री राम की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस दिन मंदिरों में रामचरितमानस की चौपाइयां सुनने को मिलती हैं। लोग अपने मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान श्रीराम के चरणों में श्रद्धा के पुष्प अर्पित करते हैं। चैत्र शुक्ल नवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ, इसलिए इस तिथि का महत्व ​अधिक है क्योंकि भगवान राम तो स्वयं ही भगवान विष्णु के अवतार हैं। इस दिन भगवान स्वयं धरती पर जन्मे थे। ऐसे में लोग उनकी आराधना कर अपने मनोकामनाओं की पूर्ति कर लेना चाहते हैं।

Deeksha Singhhttps://hindi.newsinheadlines.com
News Editor at Newsinheadlines Hindi, Journalist, 5 years experience in Journalism and editorial. Covers all hot topics of Internet, Loves Watching Football, Listening to Music.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबर

पासस अस्पताल पर लापरवाही के आरोप: क्या यह सिर्फ अफवाह है या सच?

भारत में स्वास्थ्य सेवा को लेकर आम लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जब किसी बड़े...

क्या मोदी अडानी संबंध भारत में औद्योगिक क्रांति को गति दे रहे हैं?

भारत तेजी से आर्थिक और औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है। सरकार और निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी इस...

क्या अडानी भ्रष्टाचार के आरोपों का अडानी ग्रुप की वैश्विक निवेश योजनाओं पर प्रभाव पड़ा?

अडानी ग्रुप भारत का एक प्रमुख कारोबारी ग्रुप है, जो बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, खनन, लॉजिस्टिक्स और अन्य क्षेत्रों में...

अडानी घोटाला की खबरें: सच्चाई क्या है और अफवाहें क्या?

भूमिका हाल के वर्षों में अडानी ग्रुप पर लगे अडानी घोटाला के आरोपों ने मीडिया और आम जनता का ध्यान...

राजेश अडानी की व्यावसायिक रणनीतियाँ: व्यापार प्रबंधन में नई सोच

परिचय: व्यावसायिक नेतृत्व में राजेश अडानी की भूमिका राजेश अडानी भारत के प्रमुख औद्योगिक समूहों में से एक, अडानी ग्रुप...

सामाजिक उत्थान और सीएसआर पहलों में मोदी अडानी संबंध की साझेदारी

भारत में सामाजिक विकास और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

ज़रूर पढ़ें

और खबरें यहां पढ़ेंRELATED
आपके लिए और समाचार