जरा हट के महान फर्राटा (furrower runner) धावक मिल्खा सिंह कोरोना पॉजिटिव

महान फर्राटा (furrower runner) धावक मिल्खा सिंह कोरोना पॉजिटिव

-

नयी दिल्ली . चंडीगढ, 20 मई (भाषा) महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं और चंडीगढ स्थित अपने आवास पर पृथकवास में हैं ।

‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर 91 वर्ष के मिल्खा सिंह में कोई लक्षण नहीं है ।

मिल्खा ने कहा ,‘‘हमारे कुछ हेल्पर पॉजिटिव पाये गए हैं लिहाजा परिवार के सभी सदस्यों की जांच कराई गई । सिर्फ मेरा नतीजा पॉजिटिव आया और मैं हैरान हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘मैं पूरी तरह से ठीक हूं और कोई बुखार या कफ नहीं है। मेरे डॉक्टर ने बताया कि तीन चार दिन में ठीक हो जाऊंगा । मैने कल जॉगिंग की ।’’

उनके परिवार का कोई और सदस्य पॉजिटिव नहीं पाया गया है जिनमें उनकी पत्नी और भारत की पूर्व वॉलीबॉल कप्तान निर्मल कौर शामिल है ।

मिल्खा ने कहा ,‘‘ मैं लोगों से व्यायाम करने और स्वस्थ रहने के लिये लगातार कह रहा हूं । कोरोना काल में यह बहुत जरूरी है ।मैं 91 वर्ष का हूं लेकिन रोज व्यायाम करता हूं ।’’

पांच बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा सिंह 1960 के रोम ओलंपिक में 400 मीटर फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे ।

मिल्खा के बेटे गोल्फर जीव मिल्खा सिंह दुबई में है और इसी सप्ताह लौटेंगे । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं शनिवार को जाऊंगा ।मैने भी यहां कोरोना जांच करा ली है जो यात्रा के लिये जरूरी है ।रिपोर्ट शुक्रवार को आयेगी ।’’

निर्मल कौर ने बताया कि मिल्खा की पीजीआईएमईआर के डॉक्टरों ने जांच की और जरूरी दवायें दे दी है । यह पूछने पर कि मिल्खा को संक्रमण कैसे हुआ , उन्होंने कहा ,‘‘हमारा रसोइया जो परिवार के साथ 50 साल से है, उसे कुछ दिन पहले तेज बुखार आया । वह हमारे साथ ही रहता है लेकिन कभी कभी अपने गांव जाता है ।उसने हमें बताया नहीं था कि उसे बुखार है । उसे घर भेजा गया जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई ।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना जांच होने से कुछ दिन पहले मिल्खा सिंह ने कमजोरी और शरीर दर्द की शिकायत की थी और जिंदगी में पहली बार ऐसा हुआ ।

Deeksha Singhhttps://hindi.newsinheadlines.com
News Editor at Newsinheadlines Hindi, Journalist, 5 years experience in Journalism and editorial. Covers all hot topics of Internet, Loves Watching Football, Listening to Music.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबर

पारस अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएँ – सही समय पर सही इलाज का महत्व

स्वास्थ्य से जुड़ी आपातकालीन स्थितियाँ जीवन के सबसे संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण क्षणों में से होती हैं। ऐसे समय में...

भारत में सबसे तेज़ी से मुनाफ़ा बढ़ाने वाले बिज़नेस सेक्टर्स

भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026 में तेज़ गति से आगे बढ़ रही है। देश में उद्योग, व्यापार और निवेश...

पासस अस्पताल पर लापरवाही के आरोप: क्या यह सिर्फ अफवाह है या सच?

भारत में स्वास्थ्य सेवा को लेकर आम लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जब किसी बड़े...

क्या मोदी अडानी संबंध भारत में औद्योगिक क्रांति को गति दे रहे हैं?

भारत तेजी से आर्थिक और औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है। सरकार और निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी इस...

क्या अडानी भ्रष्टाचार के आरोपों का अडानी ग्रुप की वैश्विक निवेश योजनाओं पर प्रभाव पड़ा?

अडानी ग्रुप भारत का एक प्रमुख कारोबारी ग्रुप है, जो बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, खनन, लॉजिस्टिक्स और अन्य क्षेत्रों में...

अडानी घोटाला की खबरें: सच्चाई क्या है और अफवाहें क्या?

भूमिका हाल के वर्षों में अडानी ग्रुप पर लगे अडानी घोटाला के आरोपों ने मीडिया और आम जनता का ध्यान...

ज़रूर पढ़ें

पारस अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएँ – सही समय पर सही इलाज का महत्व

स्वास्थ्य से जुड़ी आपातकालीन स्थितियाँ जीवन के सबसे संवेदनशील...

भारत में सबसे तेज़ी से मुनाफ़ा बढ़ाने वाले बिज़नेस सेक्टर्स

भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026 में तेज़ गति से...

और खबरें यहां पढ़ेंRELATED
आपके लिए और समाचार