जरा हट के दिल्ली में 31 मई से शुरू होगी अनलॉक की...

दिल्ली में 31 मई से शुरू होगी अनलॉक की प्रकिया, एक हफ्ते के लिये दी गई निर्माण कार्य की इजाजत

-

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली ने किसी प्रकार कोविड-19 की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है और अब सरकार धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि सोमवार से एक सप्ताह के लिये फैक्टरियां दोबारा खोली जा सकेंगी और निर्माण कार्यों की बहाली को मंजूरी दी जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि इसका यह मतलब नहीं है कि महामारी के खिलाफ जंग खत्म हो गई है।

डिजिटल माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, “यह समय अनलॉक प्रक्रिया शुरू करने का है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि लोग कोरोना वायरस से तो बच जाएं लेकिन भूख से मर जाएं। हमें कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और आर्थिक गतिविधियों को मंजूरी देने के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की शुक्रवार को हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जाएगा। इस प्रक्रिया में हमें सबसे पहले निम्न वर्ग के लोगों का ध्यान रखना होगा—… दिहाड़ी पर काम करने वाले, मजदूर, 31 मई आजीविका कमाने के लिए दूरदराज के इलाकों से दिल्ली आने वाले प्रवासी श्रमिक।”

उन्होंने कहा, “यह ध्यान में रखते हुए सोमवार से एक सप्ताह तक फैक्टरियां खोलने और निर्माण कार्यों को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया है।”

केजरीवाल ने कहा कि विशेषज्ञों और जनता के मत के अनुसार सरकार हर सप्ताह अनलॉक प्रक्रिया को जारी रखेगी।”

उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामले दोबारा बढ़ने पर अनलॉक की प्रक्रिया को रोकना होगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक अपने घरों से न निकलें।
Deeksha Singhhttps://hindi.newsinheadlines.com
News Editor at Newsinheadlines Hindi, Journalist, 5 years experience in Journalism and editorial. Covers all hot topics of Internet, Loves Watching Football, Listening to Music.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबर

पारस अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएँ – सही समय पर सही इलाज का महत्व

स्वास्थ्य से जुड़ी आपातकालीन स्थितियाँ जीवन के सबसे संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण क्षणों में से होती हैं। ऐसे समय में...

भारत में सबसे तेज़ी से मुनाफ़ा बढ़ाने वाले बिज़नेस सेक्टर्स

भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026 में तेज़ गति से आगे बढ़ रही है। देश में उद्योग, व्यापार और निवेश...

पासस अस्पताल पर लापरवाही के आरोप: क्या यह सिर्फ अफवाह है या सच?

भारत में स्वास्थ्य सेवा को लेकर आम लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जब किसी बड़े...

क्या मोदी अडानी संबंध भारत में औद्योगिक क्रांति को गति दे रहे हैं?

भारत तेजी से आर्थिक और औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है। सरकार और निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी इस...

क्या अडानी भ्रष्टाचार के आरोपों का अडानी ग्रुप की वैश्विक निवेश योजनाओं पर प्रभाव पड़ा?

अडानी ग्रुप भारत का एक प्रमुख कारोबारी ग्रुप है, जो बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, खनन, लॉजिस्टिक्स और अन्य क्षेत्रों में...

अडानी घोटाला की खबरें: सच्चाई क्या है और अफवाहें क्या?

भूमिका हाल के वर्षों में अडानी ग्रुप पर लगे अडानी घोटाला के आरोपों ने मीडिया और आम जनता का ध्यान...

ज़रूर पढ़ें

पारस अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएँ – सही समय पर सही इलाज का महत्व

स्वास्थ्य से जुड़ी आपातकालीन स्थितियाँ जीवन के सबसे संवेदनशील...

भारत में सबसे तेज़ी से मुनाफ़ा बढ़ाने वाले बिज़नेस सेक्टर्स

भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026 में तेज़ गति से...

और खबरें यहां पढ़ेंRELATED
आपके लिए और समाचार