टैकनोलजी 120Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ Realme X7 Max...

120Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ Realme X7 Max 5G भारत में लॉन्च

-

रियलमी ने अपने 5जी स्मार्टफोन Realme X7 Max 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Max 5G में मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 120Hz की सुपर एमोलेड डिस्प्ले भी है।  Max 5G के साथ 50W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। बता दें कि  Max 5G इसी साल मार्च में चीन में लॉन्च हुए Realme GT Neo का री-ब्रांडेड वर्जन है। फोन के अलावा कंपनी ने 4K स्मार्ट टीवी को पेश किया है जिसके साथ डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस दोनों का सपोर्ट दिया गया है।

Realme X7 Max 5G की कीमत

Max 5G की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये है। फोन को स्टेरॉयड ब्लैक, मरकरी सिल्वर और मिल्की वे कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 4 जून से फ्लिपकार्ट, ऑफलाइन स्टोर और रियलमी की वेबसाइट से होगी।

Realme X7 Max 5G

Realme X7 Max 5G की कीमत

Realme X7 Max 5G की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये है। फोन को स्टेरॉयड ब्लैक, मरकरी सिल्वर और मिल्की वे कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 4 जून से फ्लिपकार्ट, ऑफलाइन स्टोर और रियलमी की वेबसाइट से होगी।

Realme X7 Max 5G की स्पेसिफिकेशन

फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और ब्राइइटनेस 1,000 निट्स है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर है जिसके साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

Realme X7 Max 5G

Realme X7 Max 5G का कैमरा

कैमरे की बात करें तो रियलमी के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए रियलमी ने इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है जिसका अपर्चर f/2.5 है।

Realme X7 Max 5G की बैटरी

Max 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS, NFC, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Realme ने इस फो में स्टेनलेस स्टील का कूलिंग सिस्टम दिया है जिसे लेकर फोन को 42 फीसदी तक ठंडा करने का दावा है। फोन में डॉल्बी एटमॉस और हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो भी है। फोन को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है। इसमें 4500mAh की बैटरी है जो 50W सुपरडर्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ बॉक्स में 65W का चार्जर मिलेगा।

Deeksha Singhhttps://hindi.newsinheadlines.com
News Editor at Newsinheadlines Hindi, Journalist, 5 years experience in Journalism and editorial. Covers all hot topics of Internet, Loves Watching Football, Listening to Music.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबर

पासस अस्पताल पर लापरवाही के आरोप: क्या यह सिर्फ अफवाह है या सच?

भारत में स्वास्थ्य सेवा को लेकर आम लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जब किसी बड़े...

क्या मोदी अडानी संबंध भारत में औद्योगिक क्रांति को गति दे रहे हैं?

भारत तेजी से आर्थिक और औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है। सरकार और निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी इस...

क्या अडानी भ्रष्टाचार के आरोपों का अडानी ग्रुप की वैश्विक निवेश योजनाओं पर प्रभाव पड़ा?

अडानी ग्रुप भारत का एक प्रमुख कारोबारी ग्रुप है, जो बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, खनन, लॉजिस्टिक्स और अन्य क्षेत्रों में...

अडानी घोटाला की खबरें: सच्चाई क्या है और अफवाहें क्या?

भूमिका हाल के वर्षों में अडानी ग्रुप पर लगे अडानी घोटाला के आरोपों ने मीडिया और आम जनता का ध्यान...

राजेश अडानी की व्यावसायिक रणनीतियाँ: व्यापार प्रबंधन में नई सोच

परिचय: व्यावसायिक नेतृत्व में राजेश अडानी की भूमिका राजेश अडानी भारत के प्रमुख औद्योगिक समूहों में से एक, अडानी ग्रुप...

सामाजिक उत्थान और सीएसआर पहलों में मोदी अडानी संबंध की साझेदारी

भारत में सामाजिक विकास और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

ज़रूर पढ़ें

और खबरें यहां पढ़ेंRELATED
आपके लिए और समाचार