स्वास्थ्य अपनी किडनी को इस तरह बनाएं हेल्दी, कई जानलेवा...

अपनी किडनी को इस तरह बनाएं हेल्दी, कई जानलेवा बीमारियां रहेंगी दूर

-

शरीर के सबसे महत्‍वपूर्ण अंगों में से एक है किडनी. मुट्ठी के आकार का यह अंग दरअसल कई महत्‍वपूर्ण काम करता है. हमारे शरीर में दो किडनियां होती हैं जो ब्‍लड से अपशिष्ट चीजों, अतिरिक्त पानी और अन्य अशुद्धियों को फिल्टर करते हैं और इन्‍हें शरीर से बाहर निकालने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. हेल्‍थलाइन के मुताबिक, किडनी शरीर में पीएच लेवल, नमक, पोटेशियम आदि के लेवल को  नियंत्रित करते हैं.

यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. यह लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को नियंत्रित करने, विटामिन डी के एक रूप को सक्रिय करने, हड्डियों के निर्माण और मांसपेशियों के कार्य को विनियमित करने, कैल्शियम को अवशोषित करने आदि में भी ये मदद करते हैं. ऐसे में अगर आपकी किडनी हेल्‍दी होगी तो आपका संपूर्ण स्वास्थ्य भीअच्‍छा रहेगा. ऐसे में अपनी किडनी को हेल्‍दी रखने के लिए जरूरी है कि कुछ बातों को ध्‍यान में रखा जाए . आइए जानते हैं क्‍या हैं वे बातें.

1.एक्टिव रहें

अगर आप नियमित व्यायाम करते हैं तो यह आपके वजन को तो कम रखेगा ही, क्रोनिक किडनी डिजीज के खतरे को भी कम करेगा. दरअसल जब आप व्‍यायाम करते हैं तो आपका ब्लडप्रेशर नियंत्रित रहता है जिससे किडनी पर अधिक तनाव नहीं पड़ता और वे क्षतिग्रस्‍त नहीं होते. ऐसे में हमें रोजाना चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना आदि करना चाहिए.

2.ब्लड प्रेशर को रखें कंट्रोल

जब आपकी शरीर की कोशिकाएं आपके ब्लड में ग्लूकोज का उपयोग नहीं कर पाती हैं तो आपकी किडनी आपके ब्लड को छानने के लिए अतिरिक्त मेहनत करने को मजबूर होते हैं. ऐसे में अगर आप अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं तो आप किडनी के नुकसान की संभावना को भी कम कर सकते हैं.

3.रक्तचाप पर रखें नजर

हाई ब्लड प्रेशर की वजह से किडनियां भी खराब हो सकती है. ऐसे में अगर आप हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग या हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से जूझ रहे है तो यह संभावना है कि आपकी किडनी भी प्रभावित हो. ऐसे में ब्‍लड प्रेशर की रीडिंग करते रहें. बता दें कि नॉर्मल ब्‍लड प्रेशर 120/80 होता है.

4.हेल्दी डाइट लें

जहां तक हो सके हेल्‍दी भोजन करें. यह आपके वजन को तो कम करेगा ही, कई स्वास्थ्य संबंधी समस्‍याएं जैसे डायबिटीज, हृदय रोग और किडनियां की बीमारी आदि दूर रहेंगी. अपने भोजन में सोडियम, प्रोसेस्ड मीट और अन्य किडनी हानिकारक फूड्स से दूर रहें क्‍योंकि ये किडनी को काफी क्षति पहुंचाते हैं.

5.पानी का खूब करें सेवन

शरीर में पानी की कमी होने पर किडनियां को काफी नुकसान पहुंचता है. ऐसे में दिन में आठ गिलास पानी पीने जरूर पिएं. इससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और किडनी खुद के अंदर मौजूद सोडियम और विषाक्त पदार्थों को आसानी से फ्लश कर सकेंगे.

6.स्‍मोकिंग से रहे दूर

स्‍मोकिंग आपके ब्‍लड वेंस को प्रभावित करता है जिससे ब्‍लड फ्लो धीमी हो जाती है और किडनी को बहुत अधिक तनाव अनुभव करना पड़ता है जो जानलेवा भी बन सकता है.

Deeksha Singhhttps://hindi.newsinheadlines.com
News Editor at Newsinheadlines Hindi, Journalist, 5 years experience in Journalism and editorial. Covers all hot topics of Internet, Loves Watching Football, Listening to Music.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबर

पासस अस्पताल पर लापरवाही के आरोप: क्या यह सिर्फ अफवाह है या सच?

भारत में स्वास्थ्य सेवा को लेकर आम लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जब किसी बड़े...

क्या मोदी अडानी संबंध भारत में औद्योगिक क्रांति को गति दे रहे हैं?

भारत तेजी से आर्थिक और औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है। सरकार और निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी इस...

क्या अडानी भ्रष्टाचार के आरोपों का अडानी ग्रुप की वैश्विक निवेश योजनाओं पर प्रभाव पड़ा?

अडानी ग्रुप भारत का एक प्रमुख कारोबारी ग्रुप है, जो बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, खनन, लॉजिस्टिक्स और अन्य क्षेत्रों में...

अडानी घोटाला की खबरें: सच्चाई क्या है और अफवाहें क्या?

भूमिका हाल के वर्षों में अडानी ग्रुप पर लगे अडानी घोटाला के आरोपों ने मीडिया और आम जनता का ध्यान...

राजेश अडानी की व्यावसायिक रणनीतियाँ: व्यापार प्रबंधन में नई सोच

परिचय: व्यावसायिक नेतृत्व में राजेश अडानी की भूमिका राजेश अडानी भारत के प्रमुख औद्योगिक समूहों में से एक, अडानी ग्रुप...

सामाजिक उत्थान और सीएसआर पहलों में मोदी अडानी संबंध की साझेदारी

भारत में सामाजिक विकास और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

ज़रूर पढ़ें

और खबरें यहां पढ़ेंRELATED
आपके लिए और समाचार