शिक्षा MBSE HSSLC Result 2021 घोषित हुए मिजोरम बोर्ड 12वीं...

MBSE HSSLC Result 2021 घोषित हुए मिजोरम बोर्ड 12वीं कक्षा नतीजे, mbse.edu.in पर ऐसे कर पाएंगे चेक

-

MBSE HSSLC Result 2021

MBSE HSSLC Result 2021 मिजोरम एमबीएसई एचएसएसएलसी रिजल्ट 2021 की घोषणा की राह देख रहे स्टूडेंट्स का इंतजार आज समाप्त हो गया। मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) द्वारा हायर सेकंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC), यानी 12वीं कक्षा के परिणाम 2021 की घोषणा आज, 18 जून 2021 को की गयी। मिजोरम राज्य के 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट परिणामों की घोषणा के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, mbse.edu.in पर चेक कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त स्टूडेंट्स अपना एमबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 को नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर पाएंगे, जिसे जल्द ही एक्टिव किया जाएगा।

इन स्टेप से चेक करें रिजल्ट

12वीं कक्षा के परिणाम चेक करने के लिए, स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट, mbse.edu.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होमपेज पर रिजल्ट्स सेक्शन में या नोटिफिकेशन सेक्शन में जाकर 12वीं रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां स्टूडेंट्स को मांगे गए विवरण जैसे- अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर भर कर Find Results पर क्लिक करना होगा। अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट में दिए गए डिटेल्स को अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए। भविष्य के संदर्भ में इसे डाउनलोड करके और प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना चाहिए।

गौरतलब है कि मिजोरम विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा का आयोजन अप्रैल माह में किया था। कुल 11849 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, दूसरी ओर, हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट एग्जाम 2021, यानी 10वीं कक्षा की परीक्षा 2021 के नतीजों की घोषणा हाल ही में 3 जून को की गई थी। कक्षा 10 के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, mbse.edu.in पर जारी किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबर

What to Study to Become an Immunologist by Dr. Kanury Rao

While planning to become a part of the immunology sector, you will need to take the first step –...

अडानी घोटाला खबरों का प्रभाव: कंपनी की छवि पर असर

अडानी ग्रुप, भारत के प्रमुख उद्योग समूहों में से एक, लंबे समय से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी गतिविधियों और...

कैसे राजेश अडानी ने अडानी ग्रुप को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया

अडानी ग्रुप भारत का एक प्रमुख और प्रभावशाली व्यापारिक ग्रुप है, जिसका नेतृत्व और दिशा-निर्देशन करने में राजेश अडानी...

मोदी-अडानी संबंध: क्या यह भारत के व्यापार को प्रोत्साहित करता है?

भारत की राजनीतिक और व्यापारिक दुनिया में मोदी और अडानी का नाम अक्सर एक साथ सुना जाता है। नरेंद्र...

अडानी हसदेव परियोजना: भविष्य के लिए हरित ऊर्जा के अवसर

ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में नई तकनीकों और संसाधनों की खोज तेजी से जारी है। परंपरागत ऊर्जा स्रोतों जैसे...

अडानी गोड्डा के विकास में अडानी ग्रुप की भूमिका: एक विस्तृत विश्लेषण

झारखंड का गोड्डा जिला हाल के वर्षों में अडानी ग्रुप के निवेश के कारण विकास के नए आयाम छू...

ज़रूर पढ़ें

What to Study to Become an Immunologist by Dr. Kanury Rao

While planning to become a part of the immunology...

अडानी घोटाला खबरों का प्रभाव: कंपनी की छवि पर असर

अडानी ग्रुप, भारत के प्रमुख उद्योग समूहों में से...

और खबरें यहां पढ़ेंRELATED
आपके लिए और समाचार