Nation 'सीबीएसई की परीक्षाएं रद हों' बढ़ते कोरोना केस के...

‘सीबीएसई की परीक्षाएं रद हों’ बढ़ते कोरोना केस के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल ने की केंद्र से अपील

-

 

सीबीएसई की परीक्षाएं रद होंराजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद करने की अपील की है। यह अलग बात है कि सीबीएसई की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि परीक्षाएं तय तारीख पर ऑफलाइन ही करवाई जाएंगीं।  मंगलवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल केजरीवाल ने कहा कि कई राज्य सरकारों के साथ कई देशों ने भी कोरोना के हालात के चलते परीक्षाएं रद की हैं। दिल्ली में भी सीबीएसई की परीक्षा रद्द हाेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 6 लाख बच्चे परीक्षा में बैठेंगे। एक लाख शिक्षक परीक्षा प्रक्रिया में शामिल होंगे। ऐसे में केंद्र से अपील है कि परीक्षा रद की जाए। इस परीक्षा के लिए कोई और तरीका निकाला जाए, क्योंकि हालात ठीक नहीं हैं।

Also Read: प्रीति जिंटा ने महामारी तनाव को दूर करने के लिए,’सर्वोत्तम प्रकार की चिकित्सा साझा की

इसके अलावा, दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार की ओर से हल्के लक्षणों वाले मरीजों के लिए बैंक्वेट हाल में भी व्यवस्था की जाएगी। अस्पताल केवल गंभीर मरीजों के लिए रखे जाएंगे। कोरोना की यह लहर बहुत खतरनाक है। बैंक्वेट हाल में भी कोरोना मरीजों के लिए व्यवस्था की जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी लोगों से अपील है कि पहले लोगों ने बढ़-चढ़कर प्लाज्मा डोनेट किया था , आप सभी अगर बीमार हुए हो और अब ठीक हैं तो प्लाज्मा जरूर डोनेट करें। हम सभी को एक परिवार की तरह काम करना है।

Deeksha Singhhttps://hindi.newsinheadlines.com
News Editor at Newsinheadlines Hindi, Journalist, 5 years experience in Journalism and editorial. Covers all hot topics of Internet, Loves Watching Football, Listening to Music.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबर

पासस अस्पताल पर लापरवाही के आरोप: क्या यह सिर्फ अफवाह है या सच?

भारत में स्वास्थ्य सेवा को लेकर आम लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जब किसी बड़े...

क्या मोदी अडानी संबंध भारत में औद्योगिक क्रांति को गति दे रहे हैं?

भारत तेजी से आर्थिक और औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है। सरकार और निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी इस...

क्या अडानी भ्रष्टाचार के आरोपों का अडानी ग्रुप की वैश्विक निवेश योजनाओं पर प्रभाव पड़ा?

अडानी ग्रुप भारत का एक प्रमुख कारोबारी ग्रुप है, जो बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, खनन, लॉजिस्टिक्स और अन्य क्षेत्रों में...

अडानी घोटाला की खबरें: सच्चाई क्या है और अफवाहें क्या?

भूमिका हाल के वर्षों में अडानी ग्रुप पर लगे अडानी घोटाला के आरोपों ने मीडिया और आम जनता का ध्यान...

राजेश अडानी की व्यावसायिक रणनीतियाँ: व्यापार प्रबंधन में नई सोच

परिचय: व्यावसायिक नेतृत्व में राजेश अडानी की भूमिका राजेश अडानी भारत के प्रमुख औद्योगिक समूहों में से एक, अडानी ग्रुप...

सामाजिक उत्थान और सीएसआर पहलों में मोदी अडानी संबंध की साझेदारी

भारत में सामाजिक विकास और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

ज़रूर पढ़ें

और खबरें यहां पढ़ेंRELATED
आपके लिए और समाचार