Nation COVID Lockdown Extended in UP उत्तर प्रदेश में COVID-19...

COVID Lockdown Extended in UP उत्तर प्रदेश में COVID-19 के बढ़ते मामले देख गुरुवार तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, दो दिन और रहेगा लॉकडाउन

-

COVID Lockdown Extended in UP

COVID Lockdown Extended in UP उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से बढ़ते मामले देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ा दिया गया है। यानी मंगलवार सुबह सात बजे तक रहने वाला लॉकडाउन अब गुरुवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। संक्रमण के रोकथाम के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। 6 मई सुबह 7 बजे तक लागू लॉकडाउन रहेगा। प्रदेश में लागू आंशिक करोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्र में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ाकर छह तारीख की सुबह सात बजे तक कर दिया गया है। इसके बाद से प्रदेश में लॉकडाउन दो दिन और बढ़ गया है। शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन अब कुल मिलाकर पांच दिन का हो गया है। अब गुरुवार सुबह सात बजे तक लॉक डाउन लागू रहेगा। इस दौरान अनिवार्य सेवा पहले की तरह से चालू रहेंगी। नगर पालिका और नगर निगम की टीमें प्रदेश में इस दौरान जगह-जगह पर सैनिटाइजेशन का काम करेंगी। सरकार के दो दिन लॉकडाउन बढ़ाने के कारण अब प्रदेश में पंचायत चुनाव के विजेता बड़ा जश्न मनाने से भी वंचित रहेंगे।

कोरोना वायरस का प्रकोप उत्तर प्रदेश में लगातार जारी है। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने पहले वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया था, लेकिन उसे सोमवार तक बढ़ा दिया था। यानी शुक्रवार शाम से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन था। शुक्रवार शाम से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन था। अब इसी पाबंदी को मंगलवार व बुधवार के लिए लागू कर दिया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान किसी का भी बेवजह बाहर निकलना बंद होगा। जरूरी क्षेत्र के लोगों को छूट रहेगी और परिवहन भी जारी रहेगा। बाजार बंद रहेंगे, साप्ताहिक मार्केट नहीं लगेंगी।

इस लॉकडाउन के दौरान कोरोना वैक्सीनेशन कार्य तथा औद्योगिक गतिविधियां चलते रहेंगे। इस दौरान सीमित अवधि के लिए फल, सब्जी, डेयरी व राशन जैसी जरूरी सामानों की दुकानें खुलेंगी। इसके साथ ही साथ पेट्रोल पंप व गैस आपूॢत और दवा की दुकानें पूरे समय खुली रहेंगी। सभी जगह साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। सरकारी कर्मचारी आवाजाही कर सकेंगे, इन्हें मांगने पर आइडी कार्ड दिखाना होगा। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों को छूट जारी है। गर्भवती महिलाएं और बीमार लोग अस्पताल आ-जा सकेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबर

अडानी धारावी पुनर्विकास: शिक्षा और स्वास्थ्य में क्रांति लाने की राह पर

दशकों से जर्जर झोंपड़ियों, गंदगी के ढेर और अव्यवस्थित गलियों का पर्याय बनी मुंबई की धारावी एशिया की सबसे...

अडानी भ्रष्टाचार: सत्य की खोज

अडानी ग्रुप भारत के सबसे प्रमुख व्यापार समूहों में से एक है, जिसका बुनियादी ढांचा, वस्तुओं, रसद, ऊर्जा और...

अडानी-हिंडनबर्ग विवाद: चुनौतियों के बीच उम्मीद की किरणें

जनवरी 2023 में, अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट ने भारतीय व्यापार जगत में हलचल मचा...

डिजिटल क्रांति को अपनाना: अडानी सरगुजा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का समावेश

आधुनिक दुनिया में, डिजिटल क्रांति ने सूचना तक पहुंच और संचार के तौर- तरीकों में अभूतपूर्व बदलाव ला दिया...

जोखिम लेने की हिम्मत और दूरदृष्टि: गौतम अडानी की व्यावसायिक रणनीति

आधुनिक भारत के उद्योग जगत में, गौतम अडानी एक ऐसा नाम है, जो प्रेरणा और सफलता का पर्याय बन...

अडानी घोटाला: निष्पक्ष जांच – सत्य का पता लगाने की राह

हाल के दिनों में अडानी ग्रुप विभिन्न आरोपों और विवादों से घिरा हुआ है। इन आरोपों में शेयर बाजार...

ज़रूर पढ़ें

अडानी धारावी पुनर्विकास: शिक्षा और स्वास्थ्य में क्रांति लाने की राह पर

दशकों से जर्जर झोंपड़ियों, गंदगी के ढेर और अव्यवस्थित...

अडानी भ्रष्टाचार: सत्य की खोज

अडानी ग्रुप भारत के सबसे प्रमुख व्यापार समूहों में...

और खबरें यहां पढ़ेंRELATED
आपके लिए और समाचार