स्वास्थ्य डायबिटीज पेशेंट जरूर खाएं ये 4 चीजें, प्राकृतिक रूप...

डायबिटीज पेशेंट जरूर खाएं ये 4 चीजें, प्राकृतिक रूप से काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

-

गलत खानपान, खराब दिनचर्या कई बीमारियों की वजह बनती है। इन्हीं बीमारियों में से एक डायबिटीज भी है। डायबिटीज पेशेंट का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिसे समय रहते ही कंट्रोल करना जरूरी है। यहां तक कि दुनिया में महामारी के रूप में फैला हुआ कोरोना वायरस भी मधुमेह पेशेंट के लिए घातक साबित हो रहा है। ऐसे में शुगर पेशेंट को अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करना जरूरी है। मधुमेह के रोगी दवाइयों के अलावा कुछ चीजों को भी डाइट में जरूर शामिल करें। इन चीजों को डाइट में शामिल करने से शुगर लेवल नियंत्रण में रहेगा।

अलसी का करें सेवन

अलसी में प्रचुर मात्रा में फाइबर और अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है। इसका रोजाना सेवन करने से ना केवल ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है बल्कि कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। इसके साथ ही अगर आप इसका सेवन रोजाना करेंगे तो दिल का दौरा होने का भी खतरा कम हो जाता है।

पिएं दूध
दूध में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी होता है। इसलिए मधुमेह के रोगी को डाइट में दूध जरूर शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही आप अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें पनीर और दही भी शामिल है।

रोज खाएं खजूर
खजूर सेहत के लिए बेहतरीन होता है। इसमें भी उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो कि मधुमेह के रोगियों के लिए जरूरी है। एक शोध की मानें तो खजूर में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो एंटी डायबिटीक की तरह काम करते हैं।

बीन्स का करें सेवन
डायबिटीज पेशेंट को अपनी डाइट में बीन्स का भी सेवन करना चाहिए। इसमें भी प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और फाइबर होता है। इसका सेवन करने से आप हमेशा पेट को भरा हुआ महसूस करेंगे। इसके साथ ही इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: डिप्रेशन, दिल और अर्थराइटिस के रोगों से बचना है, तो करें डाइट में 5 जरूरी बदलाव

Deeksha Singhhttps://hindi.newsinheadlines.com
News Editor at Newsinheadlines Hindi, Journalist, 5 years experience in Journalism and editorial. Covers all hot topics of Internet, Loves Watching Football, Listening to Music.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबर

पासस अस्पताल पर लापरवाही के आरोप: क्या यह सिर्फ अफवाह है या सच?

भारत में स्वास्थ्य सेवा को लेकर आम लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जब किसी बड़े...

क्या मोदी अडानी संबंध भारत में औद्योगिक क्रांति को गति दे रहे हैं?

भारत तेजी से आर्थिक और औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है। सरकार और निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी इस...

क्या अडानी भ्रष्टाचार के आरोपों का अडानी ग्रुप की वैश्विक निवेश योजनाओं पर प्रभाव पड़ा?

अडानी ग्रुप भारत का एक प्रमुख कारोबारी ग्रुप है, जो बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, खनन, लॉजिस्टिक्स और अन्य क्षेत्रों में...

अडानी घोटाला की खबरें: सच्चाई क्या है और अफवाहें क्या?

भूमिका हाल के वर्षों में अडानी ग्रुप पर लगे अडानी घोटाला के आरोपों ने मीडिया और आम जनता का ध्यान...

राजेश अडानी की व्यावसायिक रणनीतियाँ: व्यापार प्रबंधन में नई सोच

परिचय: व्यावसायिक नेतृत्व में राजेश अडानी की भूमिका राजेश अडानी भारत के प्रमुख औद्योगिक समूहों में से एक, अडानी ग्रुप...

सामाजिक उत्थान और सीएसआर पहलों में मोदी अडानी संबंध की साझेदारी

भारत में सामाजिक विकास और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

ज़रूर पढ़ें

और खबरें यहां पढ़ेंRELATED
आपके लिए और समाचार