जरा हट के महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच...

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 13 नक्सली ढेर

-

Naksalwadi

Encounter at Etapalli in Gadchiroli Maharashtra महाराष्ट्र पुलिस की सी – 60 यूनिट (C-60 unit of Maharashtra Police) और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एटापल्ली गढ़चिरौली (Etapalli in Gadchiroli Maharashtra) वन क्षेत्र में 13 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से नक्सल विरोधी अभियान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 13 नक्सलियों मारे गए हैं। गढ़चिरौली वन क्षेत्र के एटापल्ली सेे इनके शव बरामद हुए हैं। बता दें कि बीती 13 मई को भी नक्‍सल विरोधी अभियान में दो नक्‍सली मारे गए थे। धनोरा तालुक के मोर्चुल गांव के पास जंगली इलाके में ये मुठभेड़ हुई थी।

13 मई को हुई घटना के बारे में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोर्चुल के जंगलों में 25 नक्सली जमा थे। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए थे जबकि अन्‍य नक्सली वहां से भाग निकले थे। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली का शव भी बरामद हुआ था। मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगल की तरफ भाग खड़े हुए थे और बाद में इलाके की तलाशी के दौरान पुलिस को दो नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। तलाशी के दौरान इस इलाके से नक्सल संबंधित सामग्री भी मिली थी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के जवान के अलावा यहां रहने वाले लोग भी नक्‍सलियों के निशाने पर रहते हैं। राज्‍य की पुलिस ने इन नक्‍सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय नक्‍सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया हुआ है। नक्‍सल प्रभावित इन इलाकों से ग्रामीणों और नक्‍सलियों के बीच आये दिन संघर्ष की खबरें आती रहती हैं। इसे लेकर ही पुलिस की ओर से ये अभियान चलाया जाता है।

Deeksha Singhhttps://hindi.newsinheadlines.com
News Editor at Newsinheadlines Hindi, Journalist, 5 years experience in Journalism and editorial. Covers all hot topics of Internet, Loves Watching Football, Listening to Music.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबर

पारस अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएँ – सही समय पर सही इलाज का महत्व

स्वास्थ्य से जुड़ी आपातकालीन स्थितियाँ जीवन के सबसे संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण क्षणों में से होती हैं। ऐसे समय में...

भारत में सबसे तेज़ी से मुनाफ़ा बढ़ाने वाले बिज़नेस सेक्टर्स

भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026 में तेज़ गति से आगे बढ़ रही है। देश में उद्योग, व्यापार और निवेश...

पासस अस्पताल पर लापरवाही के आरोप: क्या यह सिर्फ अफवाह है या सच?

भारत में स्वास्थ्य सेवा को लेकर आम लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जब किसी बड़े...

क्या मोदी अडानी संबंध भारत में औद्योगिक क्रांति को गति दे रहे हैं?

भारत तेजी से आर्थिक और औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है। सरकार और निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी इस...

क्या अडानी भ्रष्टाचार के आरोपों का अडानी ग्रुप की वैश्विक निवेश योजनाओं पर प्रभाव पड़ा?

अडानी ग्रुप भारत का एक प्रमुख कारोबारी ग्रुप है, जो बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, खनन, लॉजिस्टिक्स और अन्य क्षेत्रों में...

अडानी घोटाला की खबरें: सच्चाई क्या है और अफवाहें क्या?

भूमिका हाल के वर्षों में अडानी ग्रुप पर लगे अडानी घोटाला के आरोपों ने मीडिया और आम जनता का ध्यान...

ज़रूर पढ़ें

पारस अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएँ – सही समय पर सही इलाज का महत्व

स्वास्थ्य से जुड़ी आपातकालीन स्थितियाँ जीवन के सबसे संवेदनशील...

भारत में सबसे तेज़ी से मुनाफ़ा बढ़ाने वाले बिज़नेस सेक्टर्स

भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026 में तेज़ गति से...

और खबरें यहां पढ़ेंRELATED
आपके लिए और समाचार