Nation इसराइल-फ़लस्तीनी संघर्ष: हमास ने कहा सबसे ‘ख़ूनी’ था रविवार,...

इसराइल-फ़लस्तीनी संघर्ष: हमास ने कहा सबसे ‘ख़ूनी’ था रविवार, नेतन्याहू बोले – इतनी जल्दी शांति नहीं

-

गज़ा स्थित फ़लस्तीनी अधिकारियों ने एक सप्ताह से जारी संघर्ष में रविवार को हुई हिंसा को सबसे “ख़ूनी दिन” बताया है. उन्होंने कहा कि रविवार को इसराइली हवाई हमले में 42 लोगों की मौत हो गई है जिनमें 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं.

उधर इसराइल के राष्ट्रपति बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गज़ा में फ़लस्तीनी चरमपंथी गुट हमास के ख़िलाफ़ इसराइली सैन्य अभियान ‘पूरी ताकत’ के साथ जारी रहेगा.

नेतन्याहू ने चेतावनी भरे लहज़े में कहा, “जब तक ज़रूरी होगा, हम सैन्य कार्यवाई जारी रखेंगे…शांति क़ायम होने में अभी वक़्त लगेगा.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने चेतावनी दी है कि संघर्ष नहीं थमा तो ये पूरा क्षेत्र एक “बेक़ाबू संकट” में घिर जाएगा.

संयुक्त राष्ट्र ने गज़ा में ईंधन की कमी होने की भी चेतावनी दी है और कहा है कि इससे अस्पतालों और अन्य ज़रूरी सेवाओं पर असर पड़ सकता है.

इसराइली सेना का कहना है कि फ़लस्तीनी चरमपंथियों ने पिछले एक सप्ताह में इसराइल पर 3,000 से ज़्यादा रॉकेट दागे हैं. उनका कहना है कि पिछले एक सप्ताह से जारी हमलों में इसराइल में दो बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हुई है.

इसराइल और फ़लस्तीनियों के बीच संघर्ष में गज़ा में अब तक कुल 197 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 58 बच्चे और 34 महिलाएं शामिल हैं.

हमले में कुल 1,235 लोग घायल भी हुए हैं. यह जानकारी हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है. इसराइल का कहना है कि मरने वालों में हमास के कई चरमपंथी भी हैं.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक

इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गज़ा में सीज़फ़ायर (युद्धविराम) लागू करवाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों के साथ एक बैठक की.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इस बैठक की शुरुआत में कहा, “गज़ा में हो रही हिंसा बेहद भयानक है और यह संघर्ष तुरंत रुकना चाहिए.”

भारत ने भी यरुशलम और ग़ज़ा में जारी हिंसा को लेकर चिंता जताई है.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी दूत टीएस तिरूमूर्ति ने सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद कहा,”भारत हर तरह की हिंसा की निंदा करता है, तत्काल तनाव ख़त्म करने की अपील करता है.”

“भारत फ़लस्तीनियों की जायज़ माँग का समर्थन करता है और दो-राष्ट्र की नीति के ज़रिए समाधान को लेकर वचनबद्ध है.”

“भारत ग़ज़ा पट्टी से होने वाले रॉकेट हमलों की निंदा करता है, साथ ही इसराइली बदले की कार्रवाई में भी बहुत बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे गए हैं जिनमें औरतें और बच्चे भी शामिल हैं जो बहुत दुखद है.”

Deeksha Singhhttps://hindi.newsinheadlines.com
News Editor at Newsinheadlines Hindi, Journalist, 5 years experience in Journalism and editorial. Covers all hot topics of Internet, Loves Watching Football, Listening to Music.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबर

पासस अस्पताल पर लापरवाही के आरोप: क्या यह सिर्फ अफवाह है या सच?

भारत में स्वास्थ्य सेवा को लेकर आम लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जब किसी बड़े...

क्या मोदी अडानी संबंध भारत में औद्योगिक क्रांति को गति दे रहे हैं?

भारत तेजी से आर्थिक और औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है। सरकार और निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी इस...

क्या अडानी भ्रष्टाचार के आरोपों का अडानी ग्रुप की वैश्विक निवेश योजनाओं पर प्रभाव पड़ा?

अडानी ग्रुप भारत का एक प्रमुख कारोबारी ग्रुप है, जो बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, खनन, लॉजिस्टिक्स और अन्य क्षेत्रों में...

अडानी घोटाला की खबरें: सच्चाई क्या है और अफवाहें क्या?

भूमिका हाल के वर्षों में अडानी ग्रुप पर लगे अडानी घोटाला के आरोपों ने मीडिया और आम जनता का ध्यान...

राजेश अडानी की व्यावसायिक रणनीतियाँ: व्यापार प्रबंधन में नई सोच

परिचय: व्यावसायिक नेतृत्व में राजेश अडानी की भूमिका राजेश अडानी भारत के प्रमुख औद्योगिक समूहों में से एक, अडानी ग्रुप...

सामाजिक उत्थान और सीएसआर पहलों में मोदी अडानी संबंध की साझेदारी

भारत में सामाजिक विकास और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

ज़रूर पढ़ें

और खबरें यहां पढ़ेंRELATED
आपके लिए और समाचार