टैकनोलजी Realme 8 5G की भारत में पहली सेल आज,...

Realme 8 5G की भारत में पहली सेल आज, यह है सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन

-

Realme 8 5G के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को कंपनी ने पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया है। पिछले महीने ही Realme 8 5G को भारत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी ने Realme 8 5G का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को भारत में लॉन्च किया है। Realme 8 5G के नए वेरियंट की आज यानी 18 मई को पहली सेल है। Realme 8 5G की खासियतों की बात करें तो इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 6.5 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Realme 8 5G भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

हाल ही में लॉन्च किया गया Realme 8 5G 4GB+64GB स्टोरेज 13,999 रुपये की कीमत पर आता है। फोन की पहली बिक्री 18 मई से शुरू होगी। इसे Realme वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल के दौरान कंपनी ने MobiKwik पेमेंट पर 200 रुपये तक का 10 प्रतिशत कैशबैक और फ्रीचार्ज पेमेंट पर 75 रुपये का कैशबैक देने की घोषणा की है।

Realme 8 5G की स्पेसिफिकेशन

Realme 8 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 600 निट्स है। डिस्प्ले पर ड्रैगनट्रायल ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, ARM Mali-G57 MC2 GPU, 8 जीबी LPDDR4x रैम है। साथ ही आपको वर्चुअल रैम भी मिलेगा।

Realme 8 5G का कैमरा

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का सैमसंग GM1 है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.4 है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट है। कैमरे के साथ नाइटस्कैप, प्रो मोड, एआई स्कैन और सुपर मैक्रो जैसे फीचर्स हैं। सेल्फी के लिए रियलमी ने इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

Realme 8 5G की बैटरी

Realme 8 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो कि 18W क्विक चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 185 ग्राम है।

Deeksha Singhhttps://hindi.newsinheadlines.com
News Editor at Newsinheadlines Hindi, Journalist, 5 years experience in Journalism and editorial. Covers all hot topics of Internet, Loves Watching Football, Listening to Music.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबर

पासस अस्पताल पर लापरवाही के आरोप: क्या यह सिर्फ अफवाह है या सच?

भारत में स्वास्थ्य सेवा को लेकर आम लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जब किसी बड़े...

क्या मोदी अडानी संबंध भारत में औद्योगिक क्रांति को गति दे रहे हैं?

भारत तेजी से आर्थिक और औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है। सरकार और निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी इस...

क्या अडानी भ्रष्टाचार के आरोपों का अडानी ग्रुप की वैश्विक निवेश योजनाओं पर प्रभाव पड़ा?

अडानी ग्रुप भारत का एक प्रमुख कारोबारी ग्रुप है, जो बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, खनन, लॉजिस्टिक्स और अन्य क्षेत्रों में...

अडानी घोटाला की खबरें: सच्चाई क्या है और अफवाहें क्या?

भूमिका हाल के वर्षों में अडानी ग्रुप पर लगे अडानी घोटाला के आरोपों ने मीडिया और आम जनता का ध्यान...

राजेश अडानी की व्यावसायिक रणनीतियाँ: व्यापार प्रबंधन में नई सोच

परिचय: व्यावसायिक नेतृत्व में राजेश अडानी की भूमिका राजेश अडानी भारत के प्रमुख औद्योगिक समूहों में से एक, अडानी ग्रुप...

सामाजिक उत्थान और सीएसआर पहलों में मोदी अडानी संबंध की साझेदारी

भारत में सामाजिक विकास और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

ज़रूर पढ़ें

और खबरें यहां पढ़ेंRELATED
आपके लिए और समाचार