नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में एक बार फिर से शोक का माहौल है। ‘द लंचबॉक्स’ और ‘दुर्गामती’ जैसी फिल्मों के लिए काम करने वाले मशहूर कास्टिंग निर्देशक सहर अली लतीफ का निधन हो गया है। वह 40 साल की थीं। कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया है। सहर अली लतीफ ने अपनी आखिरी सांस मुंबई के लीलावती अस्पताल में ली। उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था।

लतीफ-का-निधन

जिसके चलते उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह करीब 8 दिनों तक भर्ती थीं। उनके निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। कई सितारों और निर्माता-निर्देशकों ने सहर अली लतीफ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। फिल्म ‘द लंचबॉक्स’ की अभिनेत्री निम्रत कौर ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर दुख जताया है।

लतीफ

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सहर अली लतीफ की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मुंबई के सबसे दयालु, सबसे प्यारे लोगों में से एक ने मुझे अपना जीवन उपहार में दिया। अभी भी इस अवास्तविक न्यूज को समझने की कोशिश कर रही हूं…। जिंदगी अप्रत्याशित, भयानक तकलीफ बनी हुई है… दूसरी तरफ आपसे मिलने का इंतजार।’