Nation कोरोना मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकता है...

कोरोना मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकता है DRDO का ये खास उपकरण, आक्सीजन की नहीं होने देगा कमी

-

कोरोना मरीजों के लिए वरदान

कोरोना मरीजों के लिए वरदान रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सोमवार को बताया कि उसने उच्च पर्वतीय इलाकों में तैनात सैनिकों और कोरोना मरीजों के लिए एसपीओ2 आधारित सप्लीमेंटल आक्सीजन डिलिवरी सिस्टम (supplemental oxygen delivery system) विकसित किया है। इसका देश में बड़े पैमाने पर उत्पादन भी शुरू हो गया है और कोरोना महामारी में यह वरदान साबित हो सकता है।

डीआरडीओ ने एक बयान जारी कर बताया, ‘यह आटोमैटिक सिस्टम एसपीओ2 (ब्लड आक्सीजन सेचुरेशन) स्तर के आधार पर सप्लीमेंटल आक्सीजन की आपूर्ति करता है और व्यक्ति को हाईपोक्सिया की स्थिति में पहुंचने से रोकता है जो ज्यादातर मामलों में घातक होती है।’ हाईपोक्सिया ऐसी स्थिति होती है जिसमें टिशूज (ऊतकों) तक पहुंचने वाली आक्सीजन की मात्रा शरीर की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिहाज से कम हो जाती है। बयान के मुताबिक, वायरस संक्रमण की वजह से कोरोना मरीजों में ठीक यही स्थिति होती है और इसी वजह से वर्तमान संकट पैदा हो रहा है। इसलिए सप्लीमेंटल आक्सीजन डिलिवरी सिस्टम न सिर्फ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात भारतीय सैनिकों के लिए बल्कि कोरोना महामारी के इस संकट में देश के लिए भी बेहद उपयोगी है।

Also Read: आंध्र प्रदेश सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते 9वीं तक सभी स्कूल बंद करने के दिए निर्देश

डीआरडीओ की बेंगलुरु स्थित डिफेंस बायो-इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रो मेडिकल लेबोरेट्री (डीईबीईएल) द्वारा विकसित इस सिस्टम को जमीनी हालात में अभियानों के लिए स्वदेश में ही विकसित किया गया है। इसकी दो खूबियां हैं, एक तो यह काफी मजबूत है और दूसरा यह सस्ता भी है। इसे कम दबाव, कम तापमान और आद्रता वाले उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कार्य करने के लिहाज से डिजायन किया गया है।

ऐसे करता है काम

यह सिस्टम व्यक्ति की कलाई पर बंधे पल्स आक्सीमीटर माड्यूल के जरिये एसपीओ2 स्तर की निगरानी करता है और वायरलेस इंटरफेस के मार्फत व्यक्ति को हल्के वजन के पोर्टेबल सिलेंडर से आक्सीजन की आपूर्ति स्वत: नियंत्रित करता है। यह सिस्टम विभिन्न साइजों में उपलब्ध होगा। इनमें एक लीटर और एक किग्रा वजन के साथ 150 लीटर की आक्सीजन आपूर्ति से लेकर 10 लीटर और 10 किग्रा वजन के साथ 1,500 लीटर आक्सीजन आपूर्ति का साइज शामिल है। 1,500 लीटर आक्सीजन आपूर्ति साइज वाला सिस्टम दो लीटर प्रति मिनट के लगातार फ्लो के साथ 750 मिनट तक चल सकता है।

Deeksha Singhhttps://hindi.newsinheadlines.com
News Editor at Newsinheadlines Hindi, Journalist, 5 years experience in Journalism and editorial. Covers all hot topics of Internet, Loves Watching Football, Listening to Music.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबर

पारस अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएँ – सही समय पर सही इलाज का महत्व

स्वास्थ्य से जुड़ी आपातकालीन स्थितियाँ जीवन के सबसे संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण क्षणों में से होती हैं। ऐसे समय में...

भारत में सबसे तेज़ी से मुनाफ़ा बढ़ाने वाले बिज़नेस सेक्टर्स

भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026 में तेज़ गति से आगे बढ़ रही है। देश में उद्योग, व्यापार और निवेश...

पासस अस्पताल पर लापरवाही के आरोप: क्या यह सिर्फ अफवाह है या सच?

भारत में स्वास्थ्य सेवा को लेकर आम लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जब किसी बड़े...

क्या मोदी अडानी संबंध भारत में औद्योगिक क्रांति को गति दे रहे हैं?

भारत तेजी से आर्थिक और औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है। सरकार और निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी इस...

क्या अडानी भ्रष्टाचार के आरोपों का अडानी ग्रुप की वैश्विक निवेश योजनाओं पर प्रभाव पड़ा?

अडानी ग्रुप भारत का एक प्रमुख कारोबारी ग्रुप है, जो बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, खनन, लॉजिस्टिक्स और अन्य क्षेत्रों में...

अडानी घोटाला की खबरें: सच्चाई क्या है और अफवाहें क्या?

भूमिका हाल के वर्षों में अडानी ग्रुप पर लगे अडानी घोटाला के आरोपों ने मीडिया और आम जनता का ध्यान...

ज़रूर पढ़ें

पारस अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएँ – सही समय पर सही इलाज का महत्व

स्वास्थ्य से जुड़ी आपातकालीन स्थितियाँ जीवन के सबसे संवेदनशील...

भारत में सबसे तेज़ी से मुनाफ़ा बढ़ाने वाले बिज़नेस सेक्टर्स

भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026 में तेज़ गति से...

और खबरें यहां पढ़ेंRELATED
आपके लिए और समाचार