जरा हट के इसराइल के हमले में अपने नेताओं की मौत के...

इसराइल के हमले में अपने नेताओं की मौत के बाद हमास का जवाबी हमला

-

ऐसी ख़बरें हैं कि दक्षिणी इसराइल में कई जगहों पर हमले हुए हैं और स्डेरोट शहर में एक बच्चे की मौत हो गई है.

इसराइल और फ़लस्तीनी चरमपंथियों के बीच सोमवार से अचानक हिंसा भड़क उठी है जो थमने का नाम नहीं ले रही. फ़लस्तीनी चरमपंथी इसराइल में रॉकेट हमले कर रहे हैं और इसराइल गज़ा में चरमपंथियों के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

अब तक गज़ा में 65 लोग मारे गए हैं जिनमें 14 बच्चे हैं. वहीं इसराइल में सात लोगों की मौत हुई है.

संयुक्त राष्ट्र ने स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए चेतावनी दी है कि ये संघर्ष एक युद्ध में तब्दील हो सकता है.

इसराइल के भीतर भी ऐसे इलाक़ों में हिंसा हो रही है जहाँ यहूदी और अरब लोग रहते हैं. इसराइली मीडिया में बताया जा रहा है कि इसराइल के कई शहरों और क़स्बों में उपद्रवी कहीं अरब लोगों को निशाना बना रही है तो कहीं यहूदियों को.

इसराइली पुलिस का कहना है कि बुधवार को हिंसा के बाद 374 लोगों को गिरफ़्तार किया गया. 36 पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है.

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हिंसा प्रभावित शहरों में पुलिस की मदद के लिए सेना भेजने पर विचार कर रहे हैं.

बुधवार रात को एक वीडियो संदेश में उन्होंने इन हमलों को “अराजकता” बताते हुए कहा, “अरब उपद्रवियों के यहूदियों पर हमले करने, और यहूदी उपद्रवियों के अरबों को मारने को कोई भी जायज़ नहीं ठहरा सकता.”

नेतन्याहू ने कहा कि उनकी सरकार इसराइल को बाहर के दुश्मनों और देश के भीतर के दंगाइओं से बचाने के लिए पूरी ताक़त का इस्तेमाल करेगी.

नेतन्याहू ने इससे पहले तेल अवीव के पास स्थित शहर लॉड में इमरजेंसी की घोषणा की. टाइम्स ऑफ़ इसराइल के मुताबिक़ 1966 के बाद ये पहली बार हुआ है कि सरकार ने अरब समुदाय के ख़िलाफ़ आपातकालीन अधिकारियों का इस्तेमाल किया है.

उधर गज़ा पट्टी और वेस्ट बैंक में आंशिक तौर पर शासन संभालने वाले फ़लस्तीनी प्राधिकरण ने इसराइल के सैन्य आक्रमण की निंदा की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि उनकी हरकत से “पहले से ही बदहाल 20 लाख लोगों की आबादी और ज़्यादा परेशान हो रही है”.

Deeksha Singhhttps://hindi.newsinheadlines.com
News Editor at Newsinheadlines Hindi, Journalist, 5 years experience in Journalism and editorial. Covers all hot topics of Internet, Loves Watching Football, Listening to Music.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबर

पासस अस्पताल पर लापरवाही के आरोप: क्या यह सिर्फ अफवाह है या सच?

भारत में स्वास्थ्य सेवा को लेकर आम लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जब किसी बड़े...

क्या मोदी अडानी संबंध भारत में औद्योगिक क्रांति को गति दे रहे हैं?

भारत तेजी से आर्थिक और औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है। सरकार और निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी इस...

क्या अडानी भ्रष्टाचार के आरोपों का अडानी ग्रुप की वैश्विक निवेश योजनाओं पर प्रभाव पड़ा?

अडानी ग्रुप भारत का एक प्रमुख कारोबारी ग्रुप है, जो बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, खनन, लॉजिस्टिक्स और अन्य क्षेत्रों में...

अडानी घोटाला की खबरें: सच्चाई क्या है और अफवाहें क्या?

भूमिका हाल के वर्षों में अडानी ग्रुप पर लगे अडानी घोटाला के आरोपों ने मीडिया और आम जनता का ध्यान...

राजेश अडानी की व्यावसायिक रणनीतियाँ: व्यापार प्रबंधन में नई सोच

परिचय: व्यावसायिक नेतृत्व में राजेश अडानी की भूमिका राजेश अडानी भारत के प्रमुख औद्योगिक समूहों में से एक, अडानी ग्रुप...

सामाजिक उत्थान और सीएसआर पहलों में मोदी अडानी संबंध की साझेदारी

भारत में सामाजिक विकास और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

ज़रूर पढ़ें

और खबरें यहां पढ़ेंRELATED
आपके लिए और समाचार