Nation Lakshadweep Crisis अमित शाह ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल को सभी...

Lakshadweep Crisis अमित शाह ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल को सभी चिंताओं के समाधान का आश्वासन दिया

-

Lakshadweep Crisis अमित शाह ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल

Lakshadweep Crisis अमित शाह ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल केरल विधानसभा ने सोमवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल खोड़ा पटेल को वापस बुलाने की मांग की। प्रस्ताव में केंद्र से हस्तक्षेप करने का अनुरोध भी किया गया है। केरल पहला राज्य है, जिसने लक्षद्वीप के हालिया घटनाक्रमों को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया है। द्वीप में बीफ व शराब समेत अन्य नियमों को लेकर विवाद पैदा हो गया है। वहीं, इसको लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात की और केंद्र शासित प्रदेश की स्थिति और चिंताओं पर चर्चा की। शाह ने भरोसा दिया है कि स्थानीय प्रतिनिधियों के परामर्श के बिना प्रस्तावित कानून को अंतिम रूप नहीं दिया जाएगा।

भाजपा ने की प्रस्ताव की निंदा

भाजपा ने केरल विधानसभा से प्रस्ताव पारित किए जाने की निंदा की। कहा कि सदन को ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा कि सदन का राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी अब्दुल्लाकुट्टी, लक्षद्वीप के अध्यक्ष अब्दुलकादर हाजी व उपाध्यक्ष एपी मुथुकोया समेत पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिला। उन्हें प्रस्तावित कानून को लेकर लक्षद्वीप के लोगों की राय से अवगत कराया। शाह ने लोगों की चिंताओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

एलडीएफ और यूडीएफ ने किया समर्थन

राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) व कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया। यूडीएफ ने प्रस्ताव में केंद्र की भाजपा-राजग सरकार की सीधी आलोचना करने का आग्रह किया। प्रस्ताव में कहा गया है कि लक्षद्वीप में स्थानीय जीवन शैली व पारिस्थितिकी तंत्र नष्ट करके भगवा एजेंडे और कारपोरेट हितों को थोपने की कोशिश की जा रही है। द्वीप में अपराध दर बेहद कम है। इसके बावजूद गुंडा कानून लागू करने के लिए कदम उठाए गए। आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र के लोगों के प्राकृतिक आहार का हिस्सा कथित बीफ को बाहर करने के प्रयास के जरिये गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के संघ परिवार के एजेंडे को पिछले दरवाजे से लागू किया जा रहा है। केंद्रशासित प्रदेश में शराब बिक्री की अनुमति देने को भी गलत बताया जा रहा है।

विजयन ने की केंद्र के कानून की आलोचना

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सरकार की तरफ से प्रस्ताव पेश किया। यह पंद्रहवीं विधानसभा में इस प्रकार का पहला प्रस्ताव है। उन्होंने लक्षद्वीप में कथित रूप से स्वाभाविक लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश के लिए केंद्र की निंदा की। विजयन ने प्रशासक को विभिन्न सरकारी विभागों के मामलों में हस्तक्षेप करने का विशेष अधिकार देने वाले केंद्र के कानून की भी आलोचना की।

Deeksha Singhhttps://hindi.newsinheadlines.com
News Editor at Newsinheadlines Hindi, Journalist, 5 years experience in Journalism and editorial. Covers all hot topics of Internet, Loves Watching Football, Listening to Music.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबर

पारस अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएँ – सही समय पर सही इलाज का महत्व

स्वास्थ्य से जुड़ी आपातकालीन स्थितियाँ जीवन के सबसे संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण क्षणों में से होती हैं। ऐसे समय में...

भारत में सबसे तेज़ी से मुनाफ़ा बढ़ाने वाले बिज़नेस सेक्टर्स

भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026 में तेज़ गति से आगे बढ़ रही है। देश में उद्योग, व्यापार और निवेश...

पासस अस्पताल पर लापरवाही के आरोप: क्या यह सिर्फ अफवाह है या सच?

भारत में स्वास्थ्य सेवा को लेकर आम लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जब किसी बड़े...

क्या मोदी अडानी संबंध भारत में औद्योगिक क्रांति को गति दे रहे हैं?

भारत तेजी से आर्थिक और औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है। सरकार और निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी इस...

क्या अडानी भ्रष्टाचार के आरोपों का अडानी ग्रुप की वैश्विक निवेश योजनाओं पर प्रभाव पड़ा?

अडानी ग्रुप भारत का एक प्रमुख कारोबारी ग्रुप है, जो बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, खनन, लॉजिस्टिक्स और अन्य क्षेत्रों में...

अडानी घोटाला की खबरें: सच्चाई क्या है और अफवाहें क्या?

भूमिका हाल के वर्षों में अडानी ग्रुप पर लगे अडानी घोटाला के आरोपों ने मीडिया और आम जनता का ध्यान...

ज़रूर पढ़ें

पारस अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएँ – सही समय पर सही इलाज का महत्व

स्वास्थ्य से जुड़ी आपातकालीन स्थितियाँ जीवन के सबसे संवेदनशील...

भारत में सबसे तेज़ी से मुनाफ़ा बढ़ाने वाले बिज़नेस सेक्टर्स

भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026 में तेज़ गति से...

और खबरें यहां पढ़ेंRELATED
आपके लिए और समाचार