Radio Classes: कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से संक्रमण फैलने

और छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर देश भर के विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में फिजिकल क्लासेस का आयोजन स्थगित है। ऐसे इन संस्थानो द्वारा ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम शिक्षण जारी रखा जा रहा है। हालांकि, कई ऐसे इलाके हैं जहां इंटरनेट की निर्बाध सेवा और जरूरी डिवाइसेस की अनुपलब्धता के चलते ऑनलाइन क्लासेस का आयोजन संभव नहीं है। इन स्थानों पर रेडियो या दूरदर्शन के माध्यम से कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कश्मीर शिक्षा निदेशालय द्वारा क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए रेडियो क्लासेस का आयोजन आज, 26 मई 2021 से किया जा रहा है।

कश्मीर शिक्षा निदेशालय से मंगलवार, 25 मई 2021 को प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के चलते फिजिकल क्लासेस की अनुपस्थिति में निदेशालय द्वारा पांचवी से आठवीं तक के स्टूडेंट्स के लिए रेडियो क्लासेस का आयोजन बुधवार, 25 मई से किया जाना है।

कश्मीर शिक्षा निदेशालय ने जारी किया कार्यक्रम

निदेशालय के प्रवक्ता ने साथ ही बताया कि इन कक्षाओं के लिए रेडियो क्लासेस टाइमिंग भी जारी कर दी गयी हैं। इनके अनुसार, कक्षा 8 के लिए सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तक, कक्षा 7 के लिए सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, कक्षा 6 के लिए दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक और कक्षा 5 के लिए दोपहर 3.30 बजे से 4 बजे तक रेडियो पर क्लासेस आयोजित की जाएंगी।

ऑल इंडिया रेडियो के श्रीगनर स्टेशन से प्रसारित होंगी क्लासेस

दूसरी तरफ, कश्मीर शिक्षा निदेशालय द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गयी जानकारी के अनुसार इन क्लासेस का आयोजन ऑल इंडिया रेडियो के श्रीगनर स्टेशन से किया जाएगा। इसके साथ ही, कक्षा 5 से 8 के छात्रों के लिए आज, 26 मई 2021 को जिन टॉपिक्स को पढ़ाया जाएगा, उसकी जानकारी भी दी गयी है।

9वीं से 12वीं तक के लिए 1 जून से डीडी काशीर और डीडी ज्ञान पर क्लासेस

कश्मीर शिक्षा निदेशालय के प्रवक्ता ने यह भी जानकारी दी कि कश्मीर क्षेत्र के विद्यालयों में 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए 1 जून 2021 से टीवी पर क्लासेस आयोजन किया जाएगा। छात्र दूरदर्शन के डीडी काशीर और डीडी ज्ञान चैनलों पर क्लासेस का प्रसारण किया जाएगा