COVID-19 तिहाड़ जेल में सज़ा काट रहे पूर्व सांसद शहाबुद्दीन...

तिहाड़ जेल में सज़ा काट रहे पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत

-

समाचार एजेंसी पीटीआई से तिहाड़ जेल के डीजी ने बताया है कि मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोविड से संक्रमित होने के बाद दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज चल रहा था.

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ही आम आदमी पार्टी की सरकार और जेल प्रशासन को निर्देश दिया था कि शहाबुद्दीन का इलाज ठीक से किया जाए.

आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर शहाबुद्दीन के निधन पर शोक व्यक्त किया है

तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ”पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना संक्रमण के कारण असमय निधन की दुःखद ख़बर पीड़ादायक है. ईश्वर उनको जन्नत में जगह दे, परिवार और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करे. उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. दुख की इस घड़ी में राजद परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ है.”

जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टरों को शहाहुद्दीन की सेहत की निगरानी के लिए कहा था.

शहाबुद्दीन 2004 में दोहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे थे. तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल के अनुसार शहाबुद्दीन 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे और उसके बाद उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती किया गया था.

तिहाड़ जेल प्रशासन ने 23 अप्रैल को कहा था कि जेल में कोरोना के 227 सक्रिय मामले हैं. हाल ही में गैंगस्टर छोटा राजन और जेएनयू के पूर्व विद्यार्थी उमर खालिद भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. दोनों तिहाड़ जेल में ही बंद हैं.

तिहाड़ में अभी क़रीब 20 हज़ार क़ैदी हैं. हाल ही में जेल प्रशासन ने क़ैदियों को उनके परिजनों से मिलने पर रोक लगा दी थी ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके.

Deeksha Singhhttps://hindi.newsinheadlines.com
News Editor at Newsinheadlines Hindi, Journalist, 5 years experience in Journalism and editorial. Covers all hot topics of Internet, Loves Watching Football, Listening to Music.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबर

पारस अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएँ – सही समय पर सही इलाज का महत्व

स्वास्थ्य से जुड़ी आपातकालीन स्थितियाँ जीवन के सबसे संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण क्षणों में से होती हैं। ऐसे समय में...

भारत में सबसे तेज़ी से मुनाफ़ा बढ़ाने वाले बिज़नेस सेक्टर्स

भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026 में तेज़ गति से आगे बढ़ रही है। देश में उद्योग, व्यापार और निवेश...

पासस अस्पताल पर लापरवाही के आरोप: क्या यह सिर्फ अफवाह है या सच?

भारत में स्वास्थ्य सेवा को लेकर आम लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जब किसी बड़े...

क्या मोदी अडानी संबंध भारत में औद्योगिक क्रांति को गति दे रहे हैं?

भारत तेजी से आर्थिक और औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है। सरकार और निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी इस...

क्या अडानी भ्रष्टाचार के आरोपों का अडानी ग्रुप की वैश्विक निवेश योजनाओं पर प्रभाव पड़ा?

अडानी ग्रुप भारत का एक प्रमुख कारोबारी ग्रुप है, जो बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, खनन, लॉजिस्टिक्स और अन्य क्षेत्रों में...

अडानी घोटाला की खबरें: सच्चाई क्या है और अफवाहें क्या?

भूमिका हाल के वर्षों में अडानी ग्रुप पर लगे अडानी घोटाला के आरोपों ने मीडिया और आम जनता का ध्यान...

ज़रूर पढ़ें

पारस अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएँ – सही समय पर सही इलाज का महत्व

स्वास्थ्य से जुड़ी आपातकालीन स्थितियाँ जीवन के सबसे संवेदनशील...

भारत में सबसे तेज़ी से मुनाफ़ा बढ़ाने वाले बिज़नेस सेक्टर्स

भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026 में तेज़ गति से...

और खबरें यहां पढ़ेंRELATED
आपके लिए और समाचार